फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग द्वारा ट्रांसप्लांटर मशीन से धान लगवा किसानों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कृषि विभाग अधिकारी सरदार नरेंद्र पाल सिंह की देखरेख में गांव सतरइयां में पैडी ट्रांसप्लांट मशीन से धान लगवाया कर किसानों को जागरूक किया। पैडी ट्रांसप्लांट मशीन से किसानों को कम खर्च कर धान लगवाने के साथ बेहतर गुणवत्ता के साथ पौध लगने पर अधिक झाड़ प्राप्त होने पर आय में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

कृषि अधिकारी ने बताया कि उपजिला में आधुनिक तकनीक पैडी ट्रांसप्लांट मशीन से पहली बार धान की फसल लगाकर किसानों को जागरूक करने का मकसद किसानों को अधिक आय प्राप्त करने के साथ बेहतर गुणवत्ता से बासमती चावल की पैदावार करना है। उन्होंने कहा कि गांव सतराईयां के किसान पवन सिंह द्वारा पैडी ट्रांसप्लांट मशीन से धान लगवाई गई है। इससे क्षेत्र के दूसरे किसानों के जागरूक होने पर पैडी ट्रांसप्लांट मशीन से धान लगवाने के लिए जागरूक करना है। किसान पवन सिंह ने कहा कि कोरोना के चलते मजदूरों के नहीं आने के कारण धान की फसल लगाने में काफी मुश्किलें आ रही थी। किराए पर मशीन लाकर पैड़ी ट्रांसप्लांट मशीन से अब उन्हें नई तकनीक से खेती बाड़ी करने पर काफी लाभ के साथ समय की भी बचत होगी। उन्होंने बताया कि धान की पनीरी लगाए जाने के साथ इस मशीन से धान लगवाने की जिम्मेदारी भी ट्रांसप्लांट मशीन से धान लगवाने वाले की होती है। इससे किसान खुशहाल होने के साथ समय की भी बचत होगी। इस दौरान कृषि विभाग के एसएमएस ओम सिंह, एईओ राज कुमार, जेईओ परमजीत सिंह अन्य अधिकारी व कई किसान भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें