फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नहरों में पानी नहीं, बिजली कटौती से किसान परेशान, गेहूं पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। क्षेत्र में इन दिनों किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। नहरों में पानी की आपूर्ति बंद होने और बारिश के कोई आसार न दिखने से खेत सूखते जा रहे हैं। ऊपर से बिजली की अघोषित कटौती ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। गेहूं की फसल को इस समय सिंचाई की सख्त जरूरत है लेकिन पर्याप्त पानी न मिलने से फसल प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


किसान रमेश सिंह, तिलक राज, दर्शन लाल का कहना है कि इस समय गेहूं की फसल वृद्धि के महत्वपूर्ण चरण में है। यदि समय पर पानी नहीं मिला तो उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। किसानों ने बताया कि वे सिंचाई के लिए पंप सेट लगाए हैं, लेकिन बार-बार बिजली कटौती के कारण यह भी संभव नहीं हो पा रहा है। रात के समय भी बिजली आपूर्ति अनियमित रहती है, जिससे खेतों में पानी देना मुश्किल हो गया है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द ही नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया और बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो गेहूं की पैदावार में भारी गिरावट आ सकती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि नहरों में तुरंत पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और खेती के मौसम को ध्यान में रखते हुए नियमित बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसल को बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें