फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली जानवरों ने बरबाद कर दी धान की फसल

विज्ञापन
खौड़ में जंगली जनवरों ने बर्बाद की फसल दिखाते किसान।
विज्ञापन
फज्यौड़ियां। खौड़ की सीमावर्ती पंचायत हमीरपुर सिदड, सैंथ, घिगडयाल तथा बदोवाल के किसानों की तरफ से सीमा पर फेंसिंग के अंदर बीजी गई धान की फसल को जंगली जानवरों ने बर्बाद कर दी है। इसको लेकर किसान बेहद परेशान हो गए हैं। किसानों का कहना है कि फसल भी बरबाद हो गई, दूसरी तरफ जो पास पैसे थे फसल पर खर्च कर दिए।
विज्ञापन

फसल की बरबादी के बारे में पंचायत बदोवाल के सरपंच तरसेम लाल तथा घिगडयाल के सरपंच शाम लाल ने बताया कि जंगली जानवरों ने उनकी पंचायत के किसानों की धान की फसल बरबाद कर दी है। किसानों को काफी नुकसान हुआ है। शुरू-शुरू में फसल को देखकर ऐसा लग रहा था कि इस बार हमें काफी मुनाफ़ा होने वाला है, लेकिन जानवरों ने सब नष्ट कर दिया।
पंचायत घिगडयाल निवासी किसान व भाजपा नेता रवि सिंह चौधरी, किसान गार सिंह चौधरी, सुरेंद्र सिंह चौधरी तथा शीपा चौधरी ने बताया कि फेंसिंग के अंदर चार पंचायतों के किसानों ने तीन किलोमीटर चौड़े और 25 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में खेतीबाड़ी करते हुए धान की फसल बीजी है। जो पूरी तरह से जानवरों ने नष्ट कर दी है। इसमें पंचायत हमीरपुर सिदड, पंचायत सैंथ, पंचायत बदोवाल शमिल है। किसानों ने बताया कि हमने फसल को बचाने के लिए दो दो लाख रुपये खर्च कर अपने खेतों के इर्द-गिर्द जाल भी लगाया, लेकिन जानवरों ने उसे भी तोड़ दिया और खेतों में घुस कर फसल को तहस-नहस कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को फसल का जायजा लेने भाजपा प्रदेश मीडिया सचिव सूरज सिंह ने पहुंचे। उन्होंने किसानों से बातचीत की। किसानों ने सूरज सिंह को मौके पर ले जाकर फसल की बरबाद का मंजर दिखाया और बताया कि हमारी हर साल जंगली जानवर फसल बर्बाद कर देते हैं। हर साल हमें नुकसान का सामना करना पड़ता है। किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि फेंसिंग को पूरी तरह से सीमा पर आगे ले जाया जाए और हमारी खेतीबाड़ी फेंसिंग से इस तरफ सुरक्षित हो सके। सूरज सिंह ने किसानों की परेशानी को सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय में भाजपा हाईकमान से बात कर आपकी परेशानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंचाया जाएगा ताकि अगली फसल तक कोई समाधान किया जा सके।
विज्ञापन

किसानों ने सरकार से फसल के नुकसान के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें