फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई

विज्ञापन
आरएस पुरा में किसान बिल के विरोध को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते पूर्व मंत्री आरएस चिब।
विज्ञापन
विजयपुर। कांग्रेस नेता राजन शर्मा के कार्यालय में शुक्रवार को एक बैठक हुई। उन्होंने लगातार बढ़ रही महंगाई पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से वादा किया था कि हर वर्ग को लाभ मिलेगा। लाभ तो नहीं मिला, मात्र महंगाई मिली है। इस कारण इस महंगाई में दो वक्त की रोटी के भी लाले पड़ना शुरू हो गए हैं। क्योंकि पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर, बिजली टैक्स, पानी टैक्स से लेकर हर वस्तु महंगी हो गई है। राज्य और केंद्र सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई कम करने के लिए जनता ने नरेंद्र मोदी को वोट दिए, लेकिन इस बढ़ती महंगाई को देखते हुए लोगों में सरकार के खिलाफ रोष है। इनका कहना था कि गरीबों को सुविधाएं देना तो दूर की बात ऊपर से जम्मू में महंगाई और टैक्स जबरन लगाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि महंगाई को कम किया जाए ताकि जनता की महंगाई के कारण बढ़ रही परेशानी कम हो सके। संवाद
विज्ञापन

----------------------
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रैली को लेकर चर्चा
आरएस पुरा। किसान बिल के विरोध को लेकर नौ नवंबर को रैली को लेकर पूर्व मंत्री आरएस चिब की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक बैठक हुई। बैठक सुचेतगढ़ कांग्रेस कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान पूर्व मंत्री आरएस चिब ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह कांग्रेस की इस रैली को कामयाब बनाने के लिए काम करें।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के किसान बिल के विरोध में सोमवार को पूर्व मंत्री मूला राम के संयोजन में
रैली निकाली जाएगी। इसमें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल मुख्य तौर से शामिल रहेंगी। चिब ने कहा कि इस बिल के विरोध को जताने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ किसान भी भाग लें। उन्होंने कहा कि वो मानते हैं कि मौजूदा समय में धान की कटाई के चलते किसान व्यस्त है। लेकिन इस बिल का विरोध बहुत जरूरी है। क्योंकि इस बिल का सीधा नुकसान आरएस पुरा के बासमती की पैदावार करने वाले किसानों को भी है। किसानों को चाहिए कि वह संगठित होकर इस बिल का विरोध करें, ताकि केंद्र की सरकार को इसे वापस लेने पर किसानों की बेहतरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान सुचेतगढ़ कांग्रेस ब्लाक प्रधान चौधरी मोहिंद्र सिंह, अजय मोटन सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें