फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सिखाई जा रही है नए तरीके की खेतीबाड़ी

विज्ञापन
किसानों को सिखाई जा रही है नए तरीके की खेतीबाड़ी
विज्ञापन
राजोरी। कृषि विभाग किसानों को नए तरीके से खेतीबाड़ी सीखा कर उनकी बहुत मदद कर रहा है। विभाग की तरफ से जहां एक तरफ किसानों को मक्की के हाइब्रिड बीज प्रदान किए जा रहे हैं। दूसरी ओर मशीन से बीज बोने की तकनीक भी सिखाई जा रही है।
विज्ञापन

कृषि विभाग किसानों को प्लांट सीडर नामक मशीन से बीज बोने की तकनीक सिखा रहा है। इसके चलते बीज सही तरीके से बोए जाते हैं व फसल अच्छी मात्रा में होती है। कृषि विभाग के एक अधिकारी एजाज डार ने बताया कि राजोरी के पलमा स्थित कुछ किसानों की जमीन में इस बार हाइब्रिड बीज बोने के साथ प्लांट सीडर से बीज बोने की तकनीक सिखाई है। एक तो हाइब्रिड बीज से अच्छी मात्रा में बेहतर गुणवत्ता वाली मक्की पैदा होगी और दूसरी ओर प्लांटर सीडर से जो सीड बोए जाएंगे वो सही दूरी और सही गहराई में बोए जाते हैं। ऐसे में मक्की के पौधे को सही प्रकार से पानी, हवा और खाद आदि मिलता है और फसल अच्छी गुणवत्ता वाली अच्छी मात्रा में उगती है।
डार ने बताया कि यह पहला अवसर है कि राजोरी में किसानों को सीड प्लांटर नाम की मशीन से बीज बोने का अवसर मिला है व इससे उनकी फसल की उपजाऊ बेहतर होगी और किसान अपना गुजारा अच्छे से चला पाएंगे। अधिकारी ने बताया कि सीड प्लांटर मशीन किसान को कृषि विभाग 50 फीसदी सब्सिडी पर भी दिलाएगा, जिससे उनको अपनी खेतीबाड़ी में बेहतर फसल उगाने में मदद मिल सके। वहीं राज मोहम्मद, इकबाल नामक किसानों ने बताया कि नई तकनीक से बीज बोने में उनको आसानी भी हो रही है और अब उन्हें पूरी आशा है कि इस बार उनकी फसल पहले के मुकाबलेे में अच्छी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें