वन्य विभाग नौशेरा की टीम ने चार आरा मशीन व दो मोटरे जब्त की।
नौशेरा। डीएफओ सुरेश मांडा की देखरेख में रेंज अधिकारी सुदेश कुमार ने नौशेरा/ सुंदरबनी में एक मुहिम के तहत चार आरा मशीनें सीज की हैं। इसके अलावा दो मोटरें भी जब्त कीं। डीएफओ ने बताया कि वन्य विभाग की बिना अनुमति के आरा मशीन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद