फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते दाम पर मिलेंगे उच्च गुणवत्ता वाले आलू और सब्जियों के बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। खरीफ सीजन 2022 के लिए आलू और सब्जियों के बीज की खरीद और बिक्री दरों को निर्धारित किया जाएगा। किसानों को सस्ते दाम पर उच्च गुणवत्ता के बीज मुहैया करवाए जाएंगे। शुक्रवार को कृषि भवन तालाब तिल्लो में निदेशक केके शर्मा की अध्यक्षता में इनकी कीमतें तय करने के लिए मंडल स्तरीय समिति की बैठक बुलाई गई।
विज्ञापन

बैठक में आलू और सब्जियों के बीज की खरीद व बिक्री दरों को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। संभागीय बीज प्रमाणन अधिकारी अनीता समेरिया ने भी अपने सुझाव दिए। निदेशक ने अधिकारियों को किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीज समय पर मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षण और विकास के लिए अदरक, लहसुन, हल्दी, अरबी, जिमीकंद के बीज के अलावा अन्य स्थानीय सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें