ज्यौड़ियां। कस्बे में सोमवार को डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन की बैठक हुई। इस दौरान एसोसिएशन के लोगों ने दुग्ध उत्पादक किसानों को आ रही समस्याओं पर बातचीत की, जिसमें कुलभूषण खजूरिया ने कहा कि जो किसान दिन रात मेहनत करके दूध का उत्पादन करते हैं, सरकार की तरफ से पंजीकृत की गई सोसायटी किसानों को सही मूल्य नहीं देती है, जिसके चलते किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार की तरफ से बढ़ाए दाम लागू किए जाएं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अच्छे कदमों व स्कीमों से किसानों ने दूध का अधिक उत्पादन करने के लिए अच्छी मेहनत कर दूध का उत्पादन तो अधिक लिया, लेकिन उत्पादकों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। कंपनियां मनमर्जी के रेट देती हैं। अगर निजी कंपनी द्वारा निर्धारित मूल्य नहीं दिया जाता है तो हमें कंपनी के कार्यालय पर धरना देंगे। बाद में काली शर्मा को उप जिला अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण खजूरिया, उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह, किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष सुखदेव चौधरी, सह कोषाध्यक्ष सतपाल चौधरी, तरुण शर्मा तथा संदीप सिंह सहित जम्मू संभाग व आसपास गांव के किसानों उपस्थित रहे। अंत में कप्तान दिलेर सिंह ने सभी का शुक्रिया किया।