ज्यौड़ियां। खौड़ तथा ज्यौड़ियां में धान की रोपाई का काम सिंचाई के लिए नहर का पर्याप्त पानी नहीं मिलने से किसानों की तरफ से धीमा कर दिया गया है। किसानों के अनुसार उन्होंने अभी तक सिर्फ 10% तक ही धान की फसल की रोपाई हुई है। रोपाई की हुई फसल सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने सूखने के कगार पर है।
किसानों के अनुसार नहर में पानी बहुत कम आ रहा है। विभाग की तरफ से बाराबंदी भी कर दी गई है। हफ्ते में एक दिन अखनूर उपजिले में पानी छोड़ा जाता है और एक दिन खौड़ में। तेज धूप तथा गर्मी से रोपाई की हुई फसल सूख रही है। किसानों ने नहर में पानी बढ़ाने की मांग की है। किसान रमेश चौधरी, करनैल सिंह तथा सूरम सिंह ने बताया कि विभाग को चाहिए कि प्रताप नहर में पर्याप्त पानी की आपूर्ति छोड़ी जाए। संवाद