फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू संभाग में आज से 30 जून तक चलेगा खेत बचाओ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू संभाग में पहली से लेकर 30 जून तक खेत बचाओ अभियान चलेगा। यह बात कृषि निदेशक अनिल गुप्ता ने उच्च स्तरीय बैठक में कही। उन्होंने अधिकारियों को अभियान के प्रभावी और परिणाम उन्मुख कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए। खेतों को बचाने, खेती की लागत कम करने और जमीनी स्तर पर किसानों को जरूरतों के अनुसार तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केंद्रों के अधिकारियों की बहु विषयक टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें जम्मू संभाग में पंचायत स्तर पर दौरा करेंगी और जागरूकता पैदा करने तथा खेतों के लिए विशिष्ट सलाह प्रदान करने को किसानों के साथ सीधे संवाद करेंगी। अभियान के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती और टिकाऊ कृषि पद्धतियों के लाभ के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ ही बाजार में उपलब्ध कीटनाशकों और अन्य कृषि आदानों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन अभियान भी तेज किए जाएंगे। किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान योजनाओं के तहत संतृप्ति अभियान भी चलाए जाएंगे। दालों में आत्मनिर्भरता मिशन और खाद्य तेलों पर राष्ट्रीय मिशन के बारे में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें