फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: सरकारी भूमि खाली कराने के आदेश के विरोध में अपनी पार्टी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। कस्बे में अपनी पार्टी ग्रामीण के जिला जम्मू प्रधान स. हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में स्टेट लैंड की भूमि को लेकर राज्य सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यालय से निकाली गई विरोध रैली में कई ग्रामीणों सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
कस्बे के चौहाला मोड़ पर शासन व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की गलत नीतियों पर नारेबाजी की गई। हरप्रीत सिंह ने कहा कि आजादी के पहले लोग भूमि पर खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे और अब इसे स्टेट लैंड बताकर सरकार कृषि योग्य व आवास बना कर रह रहे लोगों से जमीन खाली कराए जाने के लिए बुलडोजर चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यही नहीं जिन लोगों को रोशनी योजना के अंतर्गत राशि जमा कराकर जमीन का मालिकाना हक मिला, उन्हें भी परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री कार्रवाई नहीं किए जाने के लिए कह रहे, लेकिन प्रशासन की ओर से इस प्रकार का कोई आदेश जारी नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल निशा भगत ने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों की ओर लोग न जाएं, इसलिए अब जम्मू-कश्मीर में बुलडोजर चला लोगों को स्टेट लैंड, रोशनी एक्ट के अधीन लोगों की जमीन को स्टेट लैंड बताकर परेशान किया जा रहा, ताकि लोग इसी में उलझे रहें। प्रदर्शन में कई नेता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें