फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर फूटा लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
रामगढ़ में बिजली कटौती के विरोध में टायर जलाकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
रामगढ़ । क्षेत्र की पंचायत तरींडीया गांव बंदराल में हो रही जबरदस्त बिजली कटौती पर शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। गांव के किसानों और महिलाओं ने विजयपुर-रामगढ़ सड़क पर टायर जलाकर सड़क पर जाम लगा दिया। इसके साथ ही करीब तीन घंटे तक बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करना चाहा, जिसे लेकर लोगों की पुलिस से काफी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव में इन दिनों बिजली की बड़े पैमाने पर कटौती की जा रही है। लोगों को पीने के लिए पानी भी मुहैया नहीं हो पा रहा है। दूसरी तरफ इस भीषण गर्मी में उनका बुरा हाल हो रहा है। न तो खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिल पा रहा है और न ही बच्चों की पढ़ाई ही हो पा रही है। गांव के लोगों ने कहा कि पिछले चार-पांच दिनों से न तो दिन में बिजली आ रही है और न ही रात को। लो वोल्टेज से हमारे इंवर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल गांव की महिलाओं ने कहा कि आज चार दिन से बच्चों का बुरा हाल है तो वहीं गांव के पंच मखन सिंह ने कहा कि दो साल पहले हमने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था लेकिन हमारे गांव को बिजली विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। हमारे गांव के बहुत सारे लोग दस दिन से बिजली के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां से भी आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। आज गांव के किसानों और महिलाओं को मजबूर होकर सड़क जाम करनी पड़ी। गांव के लोगों ने तीन घंटे सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया तो वहीं मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारियों पहुंचे तो लोगों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द आपके गांव की बिजली का मसला हल हो जाएगा। वहीं प्रदर्शन के चलते सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें