फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरोर टोल प्लाजा को शिफ्ट नहीं, बंद किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। सरोर टोल प्लाजा को ठंडी खुई में शिफ्ट करने के सरकार के फैसले का क्षेत्र के पंचों सरपंचों और गणमान्य लोगों ने विरोध किया है। सरपंच सुखजिंदर सिंह पोला की देखरेख में रविवार को ठंडी खुई में विरोध-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तरफ जनता की मांग है कि सरोर टोल प्लाजा को बंद किया जाए, लेकिन बंद करने के बजाय उसको ठंडी खुई में लगाया जा रहा है।
सरपंच सुखविंदर सिंह पोला, सूरज प्रकाश थापा आदि ने कहा कि अगर ठंडी खुई में टोल प्लाजा लगाया जाएगा तो उसका हम विरोध करेंगे। उन्होंने उपायुक्त और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि सरोर टोल प्लाजा को बंद किया जाए। यह लोगों की मांग है। अगर इसे बंद नहीं किया गया तो उसका हम विरोध करेंगे। क्योंकि ठंडी खुई में हजारों लोग अपना-अपना रोजगार कर रहे हैं। अगर वहां टोल प्लाजा स्थापित किया गया तो लोगों का रोजगार खत्म हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि इस टोल को तत्काल बंद किया जाए। क्योंकि वहां हर रोज झगड़े होते हैं, और टोल प्लाजा मैं तैनात कुछ कर्मचारी दादागिरी दिखाते हैं। प्रदर्शन में ओम राज, अमन कुमार, सुनील कुमार, कृष्ण लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें