सांबा। जिले के सुपवाल पंचायत के गांव चक मेदु सरदालिया के ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कैली मंडी के सरपंच लब्लु संब्याल की देखरेख में ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
ग्रामीणों के अनुसार जल शक्ति विभाग की जल जीवन मिशन योजना के तहत एक वर्ष पूर्व उनके गांवों में विभाग की ओर से पाईपें बिछाई गई थीं, लेकिन आज तक ग्रामीणों को कनेक्शन नहीं दिए गए, इसको लेकर ग्रामीणों को पानी की किल्लत बनी हुई है। उन्होंने उपायुक्त से अपील की कि जल शक्ति विभाग का ध्यान ग्रामीण क्षेत्रों की और भी दिलाया जाए।