फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास नहीं होने पर पार्षद बैठे धरने पर

विज्ञापन
सांबा नगर परिषद्व की नई वार्डों मे विकास नही होने पर पार्षद धरने पर बैठे हुए - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। नगर परिषद में पहले 13 वार्ड थे। जब परिषद का दायरा बढ़ाया गया तो 17 वार्ड बन गए। वार्ड तो बढ़ा दिए गए, लेकिन विकास नहीं हुआ। आज भी नए वार्डों में न तो विकास हो रहा है न ही साफ-सफाई ही हो रही है।
विज्ञापन

इसको लेकर पार्षद माहेश्वर राज व उत्तम चंद ने मंगलवार को परिषद परिसर में धरना दिया। उनका कहना था कि परिषद में 100 सफाई कर्मचारियों के पद हैं, जबकि कुल 25 कर्मचारी हैं। ऐसे में डीसी कार्यालय, कोर्ट परिसर को प्राथमिकता दी जाती है। इससे उनकी नई वार्डों में सफाई ही नहीं हो पा रही है। न ही स्ट्रीट लाइटें ही मिल रही हैं। बिजली 12 घंटों में केवल दो घंटे ही आ रही है। रात भर लोग परेशान रहते हैं। उन्हें पहले पानी की आपूर्ति तीन व चार दिन बाद की जा रही है। अब बिजली की अघोषित कटौती से आठ दिनों बाद पानी मिल रहा है।
विज्ञापन

उनका कहना था कि सांबा कस्बा की पूरी तरह से उपेक्षा की जा रही है। इसको लेकर वह लोगों को साथ लेकर एक जन आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें