फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन लाइसेंस के नवीनीकरण की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के लोगों ने बंद हुए गन लाइसेंस के नवीनीकरण की मांग व सांबा में वन्य जीव की चेक पोस्ट बनाने की मांग उठाई। कैली मंडी के सरपंच रविंदर सिंह लबलु, सामाजिक कार्यकर्ता सुमीत सिंह सप्पन ने बताया कि जिले में गन लाइसेंस का नवीनीकरण प्रशासन ने करीब ढाई वर्ष से बंद किया है, जिसे प्रशासन शीघ्र चालू करे और वन्य जीव की चेक पोस्ट सांबा में बनाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांबा की मंडियों के साथ जंगल लगता है। यहां कई बार तेंदुए सहित कई जंगली जानवर देखे जाते हैं, जिनसे अपनी सुरक्षा के गन लाइसेंस का नवीनीकरण किया जाए ताकि कोई जंगली जानवर दिखने पर अपनी जान बचाने के लिए गन के हवाई फायर किए जा सके वहीं उन्होंने कहा कि सांबा के पहाड़ी क्षेत्रों में गत वर्ष एक भालू भी देखा गया था। इसको देखते हुए प्रशासन एक वन्य जीव की चेक पोस्ट भी बनाए, ताकि इन जंगली जानवरों को पकड़ कर किसी सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा सके और लोगों का जानी माली नुकसान ना हो। उनका कहना था कि गन लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए कई बार जिला प्रशासन से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई उचित कदम नही उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें