सांबा हीरानगर में हिरास्त मौत पर हाईवे के अबरुद्व होने पर सीमाबर्ती क्षेत्र के मार्ग पर लगा जाम
- फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के घगवाल के बरदानी के एक व्यक्ति की हीरानगर थाने में हुई हिरासती मौत को लेकर परिजनों ने रविवार को जम्मु-कठुआ हाईवे जाम कर दिया। जो शाम तक जारी रहा। इसको लेकर लोग भी परेशानी में रहे।
सांबा से पुराने कठुआ बॉर्डर मार्ग से वाहनों की आवाजाही के कारण इस मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही। कुछ लोग किसी जरूरी काम के लिए दूसरे राज्य जा रहे थे, जिन्हें काफी परेशानी बनी रही। जम्मू से चंडीगढ़ मरीज को लेकर जा रहे अश्वनी शर्मा ने बताया कि वह रिश्तेदार को पीजीआई चंडीगढ़ उपचार के लिए ले जा रहे थे। उन्हें घंटों जाम में फंसे रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सेना के एक जवान का कहना था कि उसे जरूरी काम के लिए पंजाब के पटियाला पहुंचना था। उन्हें घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। उनका कहना था कि वह सीमावर्ती क्षेत्र के मार्ग से गुजर रहे थे। वहां भी जाम की स्थिति थी। प्रशासन व पुलिस की ओर से भी लोगों की कोई सहायता नहीं की गई।