फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकरघा विकास निगम के कर्मचारियों को 9 माह से वेतन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। केंद्र सरकार हथकरघा विकास निगम को पटरी पर लाने के लिए कई योजनाओं को अमल में ला रही है। जबकि निगम में कार्य करने वालों को 9 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

सुंब के सरपंच सूरज प्रकाश वर्मा, शिवसेना के जिला प्रधान नीलम सिंह संब्याल, सामाजिक कार्यकर्ता विकेश अंबा, पार्षद इंदु जमवाल ने बताया कि एक ओर तो केंद्र सरकार हथकरघा विकास निगम को पटरी पर लाने के लिए बडे़-बडे़ दावे कर रही है। वहीं हथकरघा विकास निगम के अधिकारियों की उदासीनता के चलते पहले स्थानीय बुनकरों को काम देने से मना कर दिया। बुनकर अपने पुश्तैनी कारोबार को बंद करने पर मजबूर हो गए। अब जबकि निगम में काम करने वाले कर्मचारियों को नौ माह का वेतन ही नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर कर्मचारी भी काफी परेशान हैं। उन्होंने निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों को शीघ्र वेतन नहीं उपलब्ध कराया गया तो वह लोग सड़कों पर आ जाएंगे। इस बारे में वह उपायुक्त से भेंट कर उन्हें भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें