फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को पानी की किल्लत पर जल शक्ति विभाग के कार्यकारी अभियंता के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया व अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर लोगों की परेशानी को सुनने को कहा।
विज्ञापन

पैंथर्स पाटी के नेता राजेश पढगोत्रा के अनुसार तालाब दाता, बूचरी, रायपुर कुलाड गांवों के ग्रामीणों को एक माह से पानी की किल्लत बनी हुई है। जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद भी कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। इसको लेकर आज प्रदर्शन किया गया। उन्होंने उपराज्यपाल से भी अनुरोध किया कि जो अधिकारी लोगों को सुविधाएं नहीं दे पा रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में पूर्व सरंपच खजुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें