फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी की किल्लत पर पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले में बिजली पानी की किल्लत को लेकर सोमवार को पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पैंथर्स पार्टी के जिला प्रधान राजेश्वर सिंह विक्का नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

पैंथर्स पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक यशपाल कुंडल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने लोगों के साथ धोखा किया है। आज पहाड़ी क्षेत्र हो या सीमावर्ती क्षेत्र, न तो समय पर बिजली मिल रही है और न ही पानी की आपूर्ति सुचारु तरीके से की जा रही है। कस्बे में ही पांच दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। जबकि बिजली कब आनी है, कब जानी है, कोई समय नहीं है। उन्होंने मांग उठाई कि राजीव गांधी बिजली परियोजना व दीनदयाल उपाध्याय परियोजनाओं की जांच कराई जाए, जहां बडे़ स्तर पर घपले किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है, लेकिन बिजली ढांचे में कोई तबदीली नहीं आई है। उन्होंने प्रशासन पर भी आरोप लगाए कि जब लोगों की परेशानी के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर उन्हें बताया जाता है तो वह बात सुनने को तैयार नहीं होते। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को बिजली पानी की समस्या से निजात नहीं दी जाती है तो पैंथर्स कार्यकर्ता धरने पर बैठ जाएंगे। प्रदर्शन में परनरेश शर्मा, अरुण खजूरिया, मनोज शर्मा, दलेर सिंह, सुभाष चाढक, मंगल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें