बिश्नाह। वार्ड-3 में चोरों ने सोमवार दोपहर एक घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वार्ड निवासी राजकुमार पुत्र काका राम मिस्त्री का काम करता है। घरवालों से प्राप्त सूचना के अनुसार राजकुमार दिहाड़ी लगाने गया था। उनकी पत्नी किसी काम से दोपहर को मायके गई थीं। इस बीच चोरों ने घर के साथ लगते खाली प्लाट से घर में प्रवेश कर मुख्य दरवाजा तोड़कर अंदर रखी आलमारी, लोहे की पेटी व बॉक्स बेड को पूरी तरह से खंगाला। चोरों ने आलमारी में रखे 5000 रुपये पर हाथ साफ कर दिया। बिश्नाह पुलिस ने मौके पर आकर निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। संवाद