फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से किसानों की जमीनों को भी पहुंच रहा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला के नदी नालों में इन दिनो खनन माफिया साक्रिय है। इसको लेकर समलाह पंचायत के ग्रामीणों में भारी रोष है। समलाह पंचायत के नायब सरपंच थोडू राम, बिशन दास, सागर चंद, कौशल्या देवी, प्रकाश चन्द, छज्जु राम, सुखदेव आदि ने बताया कि बसंतर दरिया में सरेआम खनन हो रहा है। ग्रामीणों की खेती योग्य भूमि को भी बरबाद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत दिनों रात के दौरान माफिया के लोग बसंतर दरिया के किनारे पर उनकी भूमि के पास खनन कर रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर जब उन्हें रोका तो उन्हें धमकाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि खनन से उनकी भूमि को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों के मुताबिक गत 25 जनवरी को उन्होंने खनन माफिया के खिलाफ प्रदर्शन किया था। उन्होंने डीसी सांबा को भी अपनी समस्या से अवगत करवाया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर माफिया के खिलाफ क़ड़ी कार्रवाई न की गई तो लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। खनन विभाग के जिला अधिकारी कुलवंत सिंह ने कहा कि उनके पास शिकायत आएगी तो वह खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें