आरएस पुरा। गीता भवन मंदिर में स्वामी प्रकाशानंद की देखरेख में रविवार को गो पूजन किया गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तजन शामिल हुए। स्वामी जी ने कहा कि गोमाता में 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। इसकी पूजा करने पर ऐसे परिवारों पर सदा सुख व समृद्धि बनी रहती है जो भक्तजन गोमाता की पूजा करते हैं। स्वामी जी ने कहा कि देश व दुनिया में शांति बने रहने की कामना करने के साथ सनातन धर्म का प्रचार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इन दिनों चल रहे माघ माह के दौरान गीता भवन मंदिर में पूजा-अर्चना करने के साथ प्रात: कस्बे में प्रभातफेरी निकाली जाती है। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तों को पहुंचने का आग्रह किया। संवाद