फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी करवाने के लिए अस्थायी कर्मियों ने घेरा जिला मुख्याल्य

विज्ञापन
सांबा जिला मुख्यालय में दैनिक बेतन भोगी परदर्शन करते हुए
विज्ञापन
सांबा। जिले भर के अस्थायी कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे हैं। बुधवार को जिला मुख्यालय के सामने लोक निर्माण विभाग के अस्थायी कर्मियों ने वेतन, पक्की नौकरी की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान अरुण सिंह ने की। उधर, पंगदौर की सरपंच रीना चौधरी ने भी हड़ताल पर चल रहे वेतन भोगियों की मांगों को पूरा करने की सरकार से मांग की। कहा कि कर्मियों की हड़ताल से लोगों की भी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तमाम विभागों के अस्थायी कर्मचारी की हड़ताल 27वें दिन भी जारी रही। ऑल डिपार्टमेंट कैजुअल लेवर फ्रंट के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि अधिकारियों की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। अधिकारी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में समस्याओं का निदान कैसे होगा। हड़ताल के कारण पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। बुधवार को गंग्याल, नरवाल, सुजवां, सिदड़ा, बटिंडी, सैनिक कॉलोनी, तालाब तिल्लो, जानीपुर, रूपनगर, तोप शेरखानिया, मुट्ठी, भवानी नगर, श्याम नगर, विहार नगर, गोल पुली, विकास लेन और गोरखा नगर में पाना का संकट गहराया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें