यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव अंकुश रैना
मीरां साहिब। प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव अंकुश रैना ने भर्ती घोटाले में जांच की मांग की है। बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि परीक्षा की तारीख से पहले प्रश्न पत्र लीक कर बीएसएफ की परीक्षा ली गई। जेएंडके बैंक, दमकल विभाग में भर्ती घोटाला किया गया। उन्होंने एलजी मनोज सिन्हा से इस मामले में पूछताछ करने और भर्ती प्रक्रिया में घोटालों से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रैना ने कहा कि युवा प्रशासन से बहुत निराश है। क्योंकि यह प्रशासन की विफलता के कारण है। संवाद