फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल ने नेकां अध्यक्ष के ब्यान पर जताया रोष

विज्ञापन
फारूक़ के विवादित बयान पर खौड़ में हिन्दू जागरण मंच ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सांबा। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला के ब्यान पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया है। बजरंग दल के जिला प्रधान सचिन सूरमा ने कहा कि रविवार को डॉ. फरूक अब्दुल्ला ने ब्यान दिया कि चीन की मदद से अनुच्छेद 370 को दोबारा बहाल कराएंगे। इस पर बजरंग दल के सदस्यों ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद के मुंह से ऐसे ब्यान चिंतनीय हैं। इससे पहले भी डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कई बार विवादित ब्यान दिए हैं। बजरंग दल इसका कड़ा विरोध करता है। संवाद
विज्ञापन

--------------
फारूक के बयान पर खौड़ में हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन
ज्यौड़ियां। हिंदू जागरण मंच खौड की तरफ से वीरवार को नेकां अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला के चीन की मदद से जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की वापसी से संबंधित बयान पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व अखनूर अध्यक्ष यशकरण सिंह भाऊ ने किया। प्रदर्शन कर रहे लोग मांग कर रहे थे कि डॉ. फारूक को अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए। यशकरण ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला के मन में जो चीन और पाकिस्तान को लेकर नर्मी है, यह बड़े सवाल खड़े करती है। ऐसे देशद्रोही बयान देने को केंद्र सरकार को जेल में डालना चाहिए। केंद्र सरकार को इसका कड़ा संज्ञान लेना चाहिए। जो भी नेता जम्मू-कश्मीर में पुरानी व्यवस्था बहाल करने के लिए चीन के हस्तक्षेप की मांग करेंगे, उनका जगह-जगह घेराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें