फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंजू चाढ़क के मायके के लोगों ने प्रदर्शन कर मांगा इंसाफ

विज्ञापन
मंजू के मायके वाले महात्मा गांधी पार्क में इंसाफ की गुहार के लिए प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
आरएस पुरा। गत दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में मृत गांव ताले निवासी विवाहिता मंजू चाढ़क के परिजनों ने वीरवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीपीओ शब्बीर खान से मिलकर कर इंसाफ की गुहार लगाई। परिजनों ने इससे पहले पुलिस कार्रवाई पर संदेह जताते हुए महात्मा गांधी पार्क में रोष भी जताया।
विज्ञापन

मंजू चाढ़क के भाई ओमकार सिंह, भाभी मोनिका चाढ़क, पोली देवी, सुनिता देवी, सेवा सिंह, बिशन सिंह, शमशेर सिंह आदि ने कहा कि उनकी मंजू चाढ़क की उसके ससुराल वालों ने हत्या की है। वो अभी तक पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों ने एसडीपीओ से मिलकर भी इसके प्रति नाराजगी जताई। परिजनों ने एसडीपीओ को बताया कि उनकी बेटी की उसकी ससुराल वालों ने हत्या की। इसके लिए उसका पति सहित ससुर, सास व देवर जिम्मेदार है। अभी तक पुलिस ने इसमें दो लोगों को ही हिरासत में लिया है। बाकी लोगों को भी हिरासत में लेकर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की जाए। मंजू चाढ़क के परिजनों से एसडीपीओ से दहेज में दिए सामान को भी वापस दिलाने की मांग की।
एसडीपीओ शब्बीर खान ने उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस इस मामले में पूरी तरह से कानूनी कार्रवाई कर रही है। इसमें पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। मामले की जांच करने पर उन्हें भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने मृतक के परिजनों को यकीन दिलाया कि उनके साथ पूरा इंसाफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें