फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस एससी सेल के राज्य चेयरमैन करण भगत की अध्यक्षता में प्रदर्शन

विज्ञापन
अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस के वैनर तले प्रदर्शन करते हुए युवा - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती होने के लिए शुरू की गई अग्निपथ योजना को जल्द वापस लिए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष करण भगत ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं ने एसडीएम कार्यालय से देवेंद्र चौक तक तिरंगा रैली भी निकाली और सरकार से योजना को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

करण भगत ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अग्निपथ योजना लागू करके देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। यह योजना युवा विरोधी है। योजना शुरू होने के बाद देश का युवा सड़कों पर होगा। कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ खड़े होकर उनका समर्थन कर रही है। जब तक सरकार इस योजना को वापस नहीं लिया जाता तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खुद आगे आने के बजाय सेना के तीनों अंगों के प्रमुख को आगे कर रही है। उन्होंने कहा कि सारा देश सेना का सम्मान करता है, लेकिन सरकार की इस योजना का विरोध जारी रहेगा। आज सरकार को जगाने के लिए एक सांकेतिक रैली निकाली गई है, अगर सरकार ने जल्द से जल्द इस तरफ कोई कदम नहीं उठाया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन में पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह नत्थू, सरपंच मोहम्मद सादिक, राकी शर्मा सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व युवा वर्ग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें