फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्नीपथ योजना को लेकर कांग्रेस का विरोध- प्रदर्शन

विज्ञापन
विजयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
आरएस पुरा। केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती बनाई अग्निपथ योजना के विरोध कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक सुचेतगढ़ के गांव दीवानगढ़ में धरना देने के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया। कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव मास्टर अजायब सिंह मोटन के नेतृत्व में रोष रैली भी निकाली। जो तमन्ना पैलेस से आरंभ हुई और पुलिस चौकी के दीवानगढ़ पास संपन्न हुई।
विज्ञापन

रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कई युवा शामिल थे। धरने में बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मास्टर अजायब सिंह मोटन ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से देश भर में सत्याग्रह किया जा रहा है। उसी के चलते सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी प्रदर्शन किया गया है। मांग की गई कि अग्निपथ योजना को जल्द से जल्द वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार इस योजना को वापस नहीं ले लेती तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस योजना को लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की इस जायज मांग को दबने नहीं देगी।
प्रदर्शन में किसान सेल के राज्य उपप्रधान सतपाल मांडी, देशराज, चरणजीत कुमार, रवि तरगोत्रा, बचन लाल भगत, गोपाल सिंह, बिशन दास, स्वर्ण सिंह शामिल रहे।
अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
रामगढ़। क्षेत्र में सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि केंद्र सरकार देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।
विज्ञापन

इस फैसले को सरकार जल्द से जल्द वापस लिया जाए, अगर इसको सरकार ने वापस नहीं लिया तो हम सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हो जाएंगे। कांग्रेस नेता सेवानिवृत्त कर्नल स्वर्ण सिंह की देखरेख में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर पूर्व सैनिक डॉ. बीएस चौधरी, सुरिंदर अत्री, एससी प्रकोष्ठ के महासचिव संदीप शर्मा, दिनेश काका और अन्य लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। संवाद
अग्निपथ योजना को रद्द कर दिया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
विजयपुर। कांग्रेस नेता बबल गुप्ता के नेतृत्व में अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को विजयपुर चौक में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध किया गया। बबल गुप्ता ने कहा कि अग्निपथ योजना पूरी तरह गलत है। इस योजना को तत्काल रद्द कर देना चाहिए। क्योंकि इससे देश के युवाओं को नुकसान होगा।
उन्होंने कहा कि इस समय बेल्ट फोर्स पर ही पूरा देश निर्भर है। क्योंकि लगभग सभी मुल्क भारत को कमजोर करने में लगे हैं। इसलिए इस योजना को रद्द कर देना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इस योजना के तहत जवानों को लाभ तो दिया जा रहा है, लेकिन देश के लिए खतरा हो सकता है। अब जो फैसला लिया गया है, यह पूरी तरह से गलत है। इस फैसले को वापस लेना चाहिए। जबसे यह योजना बनाई गई है तब से अब तक देशभर में प्रदर्शन हो रहा है।
प्रदर्शन में ब्लॉक प्रधान रघुवीर सिंह बागल, सरपंच तीर्थ राम, पार्षद राजन शर्मा, तरसेम मसीह आदि शामिल रहे।
कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया
अखनूर । कस्बे में कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक प्रधान मोहन लाल भगत की अगुवाई में सोमवार को हुई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना को युवाओं के भविष्य के खिलवाड़ बताया गया, और इसे वापस लेने का आग्रह किया गया। वहीं क्षेत्र में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए विचार विमर्श किया गया और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की जनकल्याण नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।
अखनूर ब्लॉक प्रधान मोहन लाल भगत ने कहा कि अग्निपथ योजना को केंद्र सरकार द्वारा लागू करके युवाओं के भविष्य के खेला जा रहा है। मात्र चार साल के नौकरी के बाद युवा अपना जीवन कैसे व्यतीत करेंगे। भाजपा सरकार के दौरान महंगाई इस कदर बढ़ गई है। आम लोगों को रोजमर्रा की चीजें दूर हो गई हैं। जबकि देश में सरकार महंगाई पर रोक लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि अखनूर में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने के लिए लोगों में कांग्रेस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जमीनी स्तर पर कार्य करें तभी कांग्रेस की नीतियों आम लोगों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

बैठक में मदन लाल शर्मा, पूर्ण चंद, बलदेव राज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें