फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने निकाली रोष रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को मांगों को लेकर रोष रैली निकाली व प्रदर्शन किया। वह मांग कर रहे थे कि उन्हें बकाया वेतन दिया जाए, व उन्हें स्थायी किया जाए।
विज्ञापन

पीएचई यूनाइटेड फ्रंट के बैनर तले निकाली गई रोष रैली जो कस्बे के बाजारों से होते हुए जलशक्ति विभाग के कार्यालय के समक्ष समाप्त हुई। वक्ताओं ने कहा कि उन्हें 36 माह का बकाया वेतन दिया जाए, वहीं जो लोग अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें पक्का किया जाए। उनके अनुसार गत 15 से बीस वर्षों तक वह लोग विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। जम्मू-कश्मीर की सरकारों ने जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियाें की कोई सुध नहीं ली थी, न ही ली जा रही है। उनके अनुसार आज कई लोग अपनी आयु सीमा लांघ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 22 जून से वह लोग हड़ताल पर चल पहले 72 घंटे की हड़ताल थी। अब 48 घंटों के लिए काम छोड़ो हड़ताल को बढ़ाया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारी अपने परिवार को साथ लेकर सड़कों पर आ जाएंगें। उन्होंने शासन व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें