फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि योग्य भूमि पर निशानदेही किए जाने पर किसानों ने किया जोरदार प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव कूल किसान खेती योग्य भूमि पर निशानदेही किए जानेपर प्रदर्शन करते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। राजस्व विभाग की तरफ से अरनिया के गांव कुल के किसानों की कृषि योग्य भूमि पर निशानदेही किए जाने से किसान बिफर गए। उन्होंने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने उनकी खेती योग्य भूमि पर किसी तरह की कार्रवाई की, तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व सरपंच सुभाष सिंह सैनी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अरनिया मुख्य सड़क से लगती खेती योग्य भूमि पर राजस्व विभाग की टीम द्वारा बिना किसानों को सूचित किए निशानदेही की जा रही है। किसानों को कोई जानकारी नहीं दी गई। आखिर उनकी भूमि पर निशानदेही किसलिए की जा रही है। अगर सरकार ने किसानों की जबरदस्ती खेती योग्य भूमि लेने का प्रयास किया तो आने वाले दिनों में किसान बड़ा आंदोलन करेंगे। किसानों ने कहा कि वह आजादी से पहले इस भूमि पर खेती करते आ रहे हैं। गांव के कुछ ऐसे किसान भी हैं जिनका सारा दारोमदार इसी खेती योग्य भूमि पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा किसानों की राय लिए बिना ही उनकी जमीनों पर निशानदेही की जा रही है।
सरपंच ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग करते हुए कहा कि अगर किसानों से जमीनें ली गईं तो आने वाले दिनों में मार्ग बंद करके विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में सरपंच सुभाष सिंह सैनी, पंच रविंदर सिंह, रवि सैनी, गुरदेव सिंह सहित अन्य किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें