कुलगाम के यारीपोरा इलाके में आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की नाका पार्टी ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड सड़क पर गिरकर फटा। जिसकी जद में आने से तीन नागरिक घायल हुए हैं।
कश्मीर संभाग के कुलगाम जिले में आतंकियों ने ग्रेनेड हमला किया है। इस हमले में तीन नागरिक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस हमले को लेकर एसएसपी कुलगाम ने बताया कि यारीपोरा आतंकी हमले में दो से तीन नागरिक घायल हुए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि हमले को लेकर अफवाह मत फैलाएं।