फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवलैड़ कस्वे में शराव की दुकान खोले जानेपर विरोध- प्रदर्शन

विज्ञापन
दवलैड कस्वे में शराव की दुकान खोलने पर विरोध- प्रर्दशन करते ग्रामीण - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुुरा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दबलैड के प्रधान बलकार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने दबलैड चौक में बाजार में शराब की दुुकान खोले जाने पर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बाजार में शराब की दुकान खोले जाने के बजाय इसे बाहर खोला जाए।
विज्ञापन

बलकार सिंह ने कहा कि बाजार में भीड़ होने पर आए दिन जाम लगने पर लोगों को आनेजाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बाजार में शराब की दुकान खुलने पर यहां अधिक भीड़ बढ़ेगी। वहीं राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि विशेेष कर ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की शराब की दुकानों को खोलने के लिए लाइसेंस जारी न करे, ताकि पहले से ही नशे में हो रही बढ़ोतरी से युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि दबलैड कस्बे के बाजार में शराब की दुकान खोलने के बजाय इसे बाजार से बाहर खोला जाए ताकि लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। इस दौरान विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों में महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

शराब सहित दो गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरां साहिब। गांव कोटली मिया फत्ता के पास पुलिस ने दो लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिश्नाह की ओर से स्कूटी पर आ रहे युवकों को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका, स्कूूूटी की डिक्की खोली तो उसमें शराब के 58 क्वार्टर मिले। स्कूूटी चालक युवक की पहचान हरपाल सिंह निवासी सिंबल कैप के रूप में हुई।
वहीं मरालिया डाक बंगले के पास पुलिस ने 90 क्वार्टर शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान कीमती राम कोठे चोरली निवासी बिश्नाह के रूप में की गई। मीरां साहिब पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गौरतलब है कि वीरवार को भी मीरां साहिब पुलिस ने शराब ले जाते दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें