सांबा। नगर परिषद के बुधवानी वार्ड-9 स्थित गुरु नाभा दास मंदिर में संत नाभा दास का प्रकाश उत्सव बिरादरी प्रधान विनोद कुमार की अगुवाई के तहत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक देविंदर मन्याल मुख्यातिथि थे।
संत नाभा दास मंदिर को सजाया गया। यहां लोग माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। उसके पश्चात भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। विनोद कुमार ने बताया कि दो साल से कोविड के चलते कार्यक्रम बड़े स्तर पर नहीं किया गया, लेकिन इस बार हवन सहित भंडारा आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर दविंदर मन्याल, नगर परिषद चेयरमैन पवन कोहली, डीडीसी रमेश कुमार, बीडीसी कमलेश कुमारी, नेशनल कांफ्रेंस नेता मोहिंदर सिंह, डीडीसी करतार चंद, पूर्व प्रधान देवराज, पूर्व प्रधान जोगिंदर पल, कांग्रेस जिला प्रधान संजीव शर्मा, भाजपा जिला प्रधान अमर सिंह, भाजपा नेता जगबीर सिंह, कश्मीरा सिंह, सोनू कुमार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा आदि ने भी संत नाभा दास के मंदिर में माथा टेका।