फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारियों की हड़ताल को लेकर युवा वर्ग के लोगो का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। पटवारियों की हड़ताल के कारण सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं ने बुधवार को सीमावर्ती गांव सतराईयां में प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि पटवारियों की हड़ताल को जल्द से जल्द समाप्त किया जाए ताकि वह सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज बनवा सकें।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल पंच प्रवीण सिंह, विशाल सिंह, मुकेश सिंह तथा देवानंद आदि ने कहा कि सरकार ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस बॉर्डर बटालियन के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए बॉर्डर के साथ-साथ अन्य प्रमाणपत्र जरूरी है, लेकिन पटवारियों की हड़ताल के कारण उनके प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहे हैं। इस कारण वह नौकरियों के लिए आवेदन तक नहीं कर पा रहे। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द इस दिशा में कदम उठाने की जरूरत है। वह कई दिनों से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। प्रशासन की ओर से सही जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आवेदन करने की अंतिम तिथि भी नजदीक आ रही है। ऐसे में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द हड़ताल पर गए पटवारियों से बातचीत कर समाधान किया जाए, ताकि लोगों को हो रही परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें