फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री वाहन बढ़ाने की मांग, परिवहन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र के गांव करेयाल खुर्द में सरपंच चंद्र मोहन की अगुवाई में यात्री वाहन बढ़ाने की मांग को लेकर बुधवार को प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उन्होंने परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

सरपंच चंद्र मोहन ने कहा कि कोरोना के बाद से अरनिया पंडोरिया शिबू चक रोड की बस व मेटाडोर को कम कर दिया गया है। इसको लेकर छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्कूल व कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और परिजनों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने परिवहन विभाग को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही यात्री वाहन शुरू नहीं किया गया तो हम लोग मुख्य सड़क मार्ग बंद करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ओमकार सिंह, सुनील कुमार, हंस राज, दर्शन लाल, कमलो देवी, सोमा देवी, रानी देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें