सड़क के दौहरीकर्ण को लेकर विरोध- प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सचिव व प्रभारी सरदार हकुमत सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को क्षेत्र के लोगों ने जम्मू- सुचेतगढ़ सड़क के चौड़ीकरण करने पर लोगों के घर व दुकान आने पर विरोध-प्रदर्शन कर रियायत देने की सरकार से मांग की।
सरदार हकुमत सिंह ने कहा कि यहां रहने वाले लोग अधिकतर पाक अधिकृत कश्मीर के विस्थापित हैं। सरकार की ओर से सड़क के चौड़ीकरण करने पर कई लोगों के घर व दुकानें चली जाने पर बेघर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई फैसला लेने पर पहले लोगों के होने वाले नुकसान देख फैसला किया जाए। ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग की रिपोर्ट में सुचेतगढ़ विधानसभा को खत्म करने के साथ आरएस पुरा अव फिर सुरक्षित करना लोगों के अधिकारों की अनदेखी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार होने पर पार्टी को भी नुकसान उठना पड़ सकता है। सरकार को चाहिए कि लोगों का पक्ष देख कर ही कोई फैसला किया जाए।