सांबा। जिले के पहाड़ी कस्बा सुंब के लोगों की मांग स्वास्थ्य विभाग ने पूरी कर दी है। शुक्रवार को सुंब के स्वास्थ्य केंद्र को क्रिटिकेयर एंबुलेंस मिलने से लोगों में खुशी का माहौल बना रहा। सरपंच लब्लु संब्याल ने बताया कि सुंब के लिए क्रिटिकेयर एंबुलेंस के लिए वह स्थानीय लोगों के साथ काफी अरसे से मांग उठा रहे थे। गत माह भी एक महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर उसकी मौत हो गई थी। इसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी रोष पनप रहा था। गत दिवस उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मांग पत्र सौंपा था। आश्वासन मिला कि शीघ्र ही क्रिटिकेयर एंबुलेंस सुंब को दी जाएगी। इस पर अब एंबुलेंस के पहुंचने पर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के निदेशक, सीएमओ का आभार जताया है कि उनके प्रयास से उनकी मांग पूरी हुई है। संवाद