फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ऊो मुआवजा देने की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
खराव हुई फसलो का मुअवजा नही मिलने पर पदर्शन करते हुए कांग्रेस के नेता व किसान - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। ओलावृष्टि के चलते किसानों की धान की खेतों में खड़ी फसल का मुआवजा देने में की जा रही देरी को लेकर सोमवार को कांग्रेस पार्टी ने किसानों की अनदेखी करने पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ग्रामीण जिला कमेटी उप प्रधान चौ. मोहन सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में काफी संख्या में किसान शामिल हुए।
विज्ञापन

जिन्होंने विरोध प्रदर्शन करने के साथ एक विरोध रैली निकाली, जो शिव नगर चौक से शुरू होकर महात्मा गांधी पार्क तक पहुंची। जहां पर प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की। ग्रामीण जिला उप प्रधान चौ. मोहन सिंह ने कहा कि कई माह बीत चुका है, पर किसानों को उनकी धान की फसल का मुआवजा उपलब्ध नहीं कराया गया। सरकार ने सर्वे कराते समय वादा किया था कि किसानों के खाते में जल्द से जल्द मुआवजे का पैसा उनके खातों में डाल दिया जाएगा, पर ऐसा नहीं हुआ। आज भी ज्यादातर किसानों के खातों में पैसा नहीं आया है।
चौ. मोहन सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने उन किसानों का पैसा अभी तक नहीं दिया है, जिन किसानों की फसल के बीमा के पैसे काटे गए थे। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार दावा तो करती है कि वो किसान हितेषी है पर जमीनी स्तर पर वो किसानों के खिलाफ है। चौ. मोहन सिंह ने चेतावनी देते हुए सरकार से मांग की जल्द से जल्द किसानों के खातों में मुआवजा कर राशि डाली जाए अन्यथा कांग्रेस इसके विरोध में बडे़ पैमाने पर आंदोलन शुरू करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में अजय कुमार, कैप्टन रूप लाल, बलवंत सिंह, नरायण दास, कैप्टन ओम प्रकाश शर्मा, प्रीतम लाल सहित क्षेत्र के कई किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें