फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव रंगपुर मलानिया के लोगो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। ब्लॉक सुचेतगढ़ के सीमावर्ती गांव रंगपुर मोलानिया से लेकर गांव खाना चक के लिंक मार्ग की खस्ता हालत को लेकर लोगों ने रविवार को पीडब्ल्यूडी तथा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हर चुनाव में उनके साथ वादा किया जाता है कि उनकी सड़क को पक्का किया जाएगा। जीतने के बाद उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता और आज भी सड़क की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि डीडीसी चुनाव के दौरान भी उनके साथ बड़े-बड़े वादे किए गए कि उनकी सड़क को कुछ ही दिनों के भीतर पक्का कर दिया जाएगा। एक वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनकी किसी ने भी कोई सुध नहीं ली है। आज भी लोग खस्ताहाल सड़क पर से क्षेत्र के ग्रामीणों को आनाजाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह सड़क दर्जनों गांवों को जोड़ती है, लेकिन सड़क की खस्ता हालत के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में टिंकू कुमार, राजकुमार, कैप्टन ओम प्रकाश, नंबरदार सीताराम, संग्राम सिंह, सुखदेव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें