फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेफ के मजदूूर की अनदेखी करने पर शांति पूर्वक धरना

विज्ञापन
ग्रिफ विभाग के अधिकारियो से वातचीत करते पूर्व मंत्री व अन्या - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे में स्थित बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन ग्रेफ विभाग के गेट के बाहर मृतक मदन लाल पुत्र रवेला राम निवासी चंदू चक की पत्नी गारो देवी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीणों सहित पूर्व मंत्री चौ. शाम लाल ने मृतक के परिजनों की मांगों के समर्थन में शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की सूचना पाकर ग्रेफ के कमांडेंट आरके गर्ग, एसडीएम राम लाल शर्मा, एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान सहित अन्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने उनकी मांगों के समाधान को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

ग्रेफ के अधिकारियाें ने माना कि विभाग की तरफ से मृतक मजदूर के बेटे को ग्रेफ विभाग में अस्थायी रोजगार दिया जाएगा। साथ ही उनके घर के निर्माण में सहायता राशि के साथ अन्य अनुग्रह राशि का भुगतान भी किया जाएगा। अधिकारियों के मिले आवश्वासन के बाद धरने पर बैठे लोग शांत हुए और शव को लेकर गांव की तरफ चले गए। मृतक का संस्कार मंगलवार को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। इससे पहले मृतक के पत्नी गारो देवी व दोनों बेटियों व बेटे का रो-रोकर बुरा हाल था। उनका कहना था कि मृतक मदन लाल ही उनका सहारा था। उसके चले जाने से उनकी दिक्कतें बढ़ गई हैं।
पूर्व मंत्री चौ शाम लाल व अन्य ने मजदूर की मौत पर शोक व्यक्त करने और उनके संघर्ष में शामिल होने के लिए वहां मौजूद रहे। जब तक उनको संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक आश्वासन नहीं दिया गया। गौरतलब है कि सांबा जिले के रामगढ़ क्षेत्र में पुल निर्माण कार्य के चलते शटरिंग गिरने पर हुई दुर्घटना में ग्रेफ में नियुक्त मजदूर घायल हो गया उसकी रविवार रात को जम्मू मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता मोहन सिंह चौधरी ने कहा कि जब भी कोई मजदूूर निर्माण कार्य के दौरान जान गवानी पड़ती है तो इंसाफ के लिए लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ता है। मजदूर वर्ग का सरकार की ओर से निशुल्क बीमा किया जाना चाहिए। ताकि किसी के घायल होने व जान चले जाने पर परिवार की सहायता हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रेफ केंद्र सरकार के अधीन होना चाहिए कि मजदूर वर्ग की भर्ती कर उन्हें स्थायी तौर पर नियुक्त किया जाना चाहिए।
इस मौके पर डीडीसी सदस्य तरनजीत सिंह टोनी, प्रो. गारू राम भगत आदि मौजूद रहे।
कौलपुर के निकट देविका पर पुल हादसे की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के कौलपुर के निकट देविका पुल की शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, व 26 अन्य घायल हो गए। इसको लेकर जिला प्रशासन की ओर से मजिस्ट्रेटी जांच का आदेश जारी किया गया। इसमें 7 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है।
कमेटी के अध्यक्ष एडीसी सूरम चंद शर्मा, एसडीएम विजयपुर, कार्यकारी अभियंता सड़क एंव भवन निर्माण विभाग, कार्यकारी अभियंता पीएमजीएसवाई, सहायत लेबर कमिश्नर, एसडीपीओ विजयपुर, नायब तहसीलदार ऐरा को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। एडीसी ने जांच शुरू कर दी है। एडीसी सूरम चंद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि यह आम जनता की जानकारी के लिए है कि किसी भी व्यक्ति के पास इस संबंध में किसी भी तथ्य, ब्यान, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य आदि हैं तो वह ईमेल वाट्सएप नंबर 9796210656 लैंडलाइन नंबर 01923-241118 पर साझा कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति जो व्यक्तिगत रूप से समिति से मिलना चाहता है, वह उपस्थित हो सकता है। अपर उपायुक्त, सांबा के कार्यालय में 04 जनवरी 22 को दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे के बीच साक्ष्य/तथ्य/सबूत प्रस्तुत करने के लिए आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें