फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्वे में खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ किया विरोध- प्रर्दशन

विज्ञापन
संचारू रूप से राशन की आपूर्ति नही होने पर विरोध- प्रदर्शन करते लोग - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुर। कई माह से राशन न मिलने से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। कस्बे की वार्ड-13 में काफी संख्या में लोगों ने खाद्य आपूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया।
विज्ञापन

समाजसेवी इंद्रजीत सूदन के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि चार-पांच माह से राशन नहीं दिया गया। उनका ऑनलाइन अंगूठा या उंगलियों के निशान स्कैन नहीं हो रहे हैं। ऐसे में राशन डीलर उनको राशन नहीं दे रहा। लोगों ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग से गुहार लगाने पर राशन कार्ड देखकर उनको राशन दिया जाए, लेकिन विभाग के लोग उनको ऑनलाइन उंगलियों के निशान स्कैन न होने तक राशन नहीं देंगे। इंद्रजीत सूदन ने कहा कि यह लोग किसान और मजदूर वर्ग से हैं। कई की उंगलियों के निशान स्कैन नहीं हो रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि वो लोग गलत राशन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन लोगों के पास उनका राशन कार्ड है। विभाग को चाहिए कि ऐसे लोगों को उनका राशन कार्ड देखकर या फिर उसकी पूरी जांच करने के बाद उनको राशन दिया जाए।
सूदन ने कहा कि उनका राशन ब्लैक किया जा रहा है। ऐसे में अगर उनको राशन नहीं मिलेेगा तो वो लोग क्या खाएंगे। कई बार विभाग के अधिकारियों से इस बारे में गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मजबूरन लोगों को सड़कों पर आना पड़ा है। रोष जता रहे लोगों ने मांग की कि उनको उनका राशन कार्ड देखकर राशन दिया जाए। अन्यथा वो आने वाले समय पर मुख्य सड़क पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

इस संबंध में खाद्य आपूर्ति विभाग विभाग के तहसील सप्लाई अधिकारी प्रीतपाल सिंह का कहना है कि अब राशन ऑनलाइन हो गया है। इसलिए जब तक उपभोक्ता की अंगूठा या उंगलियां स्कैन नहीं होगी राशन उपलब्ध कराना मुश्किल होगा। ऑनलाइन होने पर उनके हिस्से का राशन उपलब्ध नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि उन्होंने लोगों से कहा था कि वो अपने आधार कार्ड अपडेट कराएं, जिससे निशान स्कैन होने में आसनी हो जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें