बिश्नाह में पाकिस्तान का पुतला फूंकते पंच सरपंच एसोसिन के सदस्य
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। बीडीओ ब्लॉक के बाहर मंगलवार को पंच-सरपंच एसोसिएशन व म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष व पार्षदों ने श्रीनगर में अल्पसंख्यक समुदाय लोगाें की हत्या किए जाने के विरोध में पाकिस्तान का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की गई।
पंच-सरपंच एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहले तो श्रीनगर में हिंदुओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है। मुठभेड़ में हमारे 9 जवान शहीद हो चुके हैं। इसके पीछे सीधा पाकिस्तान का हाथ है। इसलिए हम सरकार को चेतावनी देते हैं कि पाकिस्तान के साथ अभी भी आर-पार की लड़ाई शुरू की जाए। ताकि उनको उनकी औकात याद दिलाई जा सके। नहीं तो इस तरह रोज-रोज बेकसूरों का कत्ल किया जाता रहेगा। कब तक हम हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे। यह हमें बर्दाश्त नहीं है।
म्यूनिसिपल कमेटी अध्यक्ष राजन शर्मा कहा कि हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यह देखकर हर देशवासी का खून उबल रहा है। इससे पहले कि देशवासी कोई फैसला ले और इनको कोई मुंह तोड़ जवाब दे, नहीं तो अगर देशवासियों ने खुद इसका जवाब देना शुरू कर दिया तो सरकारों को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।