फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वलॉक कांग्रेस सुचेतगढ़ द्वारा भाजपा सरकार का पुतला फूंक किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुचेतगढ़ द्वारा विरोध- प्रदर्शन के दौरान केन्द्र सरकार का पुतला जलाते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। महंगाई पर नियंत्रण नहीं करने व देश की संपत्ति का निजीकरण करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुचेतगढ़ के सदस्यों ने पुराना पीड़ चौक में केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता चौ. मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुए विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री रमण भल्ला तथा जिला ग्रामीण प्रधान ठाकुर हरि सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम साबित हुई है। देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिस कारण गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों की कमर तोड़ कर रखी दी है। पेट्रोल डीजल तथा एलपीजी के दामों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार देश की संपत्ति को नीलाम कर रही है। उन्हें निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव से पहले देश की जनता को भरोसा दिलाते थे कि देश को बिकने नहीं दिया जाएगा, लेकिन सत्ता में आने के साथ ही सरकार द्वारा लगातार देश की संपत्ति को बेचा जा रहा है। लोगों को अब गैर सरकारी संस्थानों में भी काम नहीं मिल रहा। जम्मू-कश्मीर को यूटी बनाए जाने के बाद अफसर शाही के चलते लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अब एक बार फिर केंद्र सरकार के मंत्रियों को भेजा जा रहा, जिससे लोगों को कुछ हासिल नहीं होगा। सरकारी राशि को व्यर्थ करने के बजाय लोगों की दिक्कतों के समाधान के लिए खर्च करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार ब्लॉक स्तर पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और उन्हें आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

चौ. मोहन सिंह ने कहा कि देश का किसान लंबे समय से मांगों को लेकर सड़कों पर है, लेकिन सरकार किसानों की सुध नहीं ले रही है। सरकार जल्द से जल्द किसानों के खिलाफ लागू किए गए तीनों बिलों को रद्द करे।
प्रदर्श्न में रवींद्र सिंह, शाम मेहरा, सुनील दत्त, सरदार संदीप सिंह, सतपाल मंडी, दौलत राम, कुलदीप कुमार, पूर्व सरपंच बहादुर चंद, हरबंस लाल सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें