सिख परिवार की दो बेटियों के जबरन धर्मांतरण करवाने को लेकर बुधवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के ल
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। कश्मीर घाटी में हुए धर्मांतरण के विरोध में बुधवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व दारा सिंह आरएस पुरा जिला इकाई ने किया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से मांग की गई कि इस मामले में जो लोग दोषी हैं, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि सोची समझी साजिश के तहत षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। इसके पीछे जो लोग हैं उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। प्रदर्शन में सरदार दारा सिंह, बलविंदर सिंह, सुलखान सिंह आदि शामिल रहे। संवाद