विजयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई दिन से उल्टा पड़ा पुलिस बूथ सड़क दुर्घटना को न्योता दे रहा है। लोगों ने बताया कि पुलिस बूथ इसलिए बनाया गया ताकि पुलिस जवान ड्यूटी करने के बाद कुछ पल के लिए आराम से बैठ सकें, लेकिन बूथ इस समय राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पर उलटा पड़ा है। जिससे सड़क दुर्घटना होने की आशंका बढ़ रही है।
हालांकि इस बूथ पर शिकायत पेटिका भी लगी है ताकि लोग उसमें अपनी शिकायत लिखकर डाल सकें और वह उच्च अधिकारी तक पहुंच सके, लेकिन शिकायत पेटिका भी उल्टी पड़ी है। क्षेत्र के हरजिंदर सिंह, दिलीप कुमार, देशराज, रमेश कुमार, तीर्थ आदि ने एसएसपी राजेश शर्मा से मांग की है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे उल्टा पड़ा पुलिस बूथ को सीधा किया जाए या राष्ट्रीय राजमार्ग से हटाया जाए। ताकि दुर्घटना न हो सके। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि जब एसएसपी शक्ति कुमार पाठक थे तो उन्होंने जवानों को सुविधा देने के लिए विजयपुर चौक में इसे लगाया था। उनके स्थानांतरण के बाद वह बूथ उल्टा पड़ा है।