फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का राम मंदिर भूमि को लेकर लग रहे घोटाले को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
कस्वे में हुनमान मंदिर के वाहर राम जन्म भूमि के मामले को लेकर काग्रेस के लोग विरोध- प्रदर्शन करते ? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। श्रीराम मंदिर भूमि खरीद मामले में घोटाले के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अनोखे तरीके के साथ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हनुमान मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना करते हुए प्रार्थना की कि जो लोग इस मामले में दोषी हैं उन्हें हनुमान जी स्वयं दें।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता करण भगत के नेतृत्व में इस मामले में जो दोषी हैं, उन्हें सजा मिल सके। इसके लिए विरोध प्रदर्शन किया गया। करण भगत ने कहा कि राम मंदिर भूमि में जो घोटाले सामने आ रहे हैं उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। क्योंकि यह मुद्दा लोगों की आस्था से जुड़ा है। लोगों ने राम मंदिर के निर्माण के लिए खुलकर दान भी किया है। राम मंदिर ट्रस्ट में लोग शामिल किए थे उसे लेकर सरकार को जवाब देने की जरूरत है। जमीन से जुड़े ऐसे कई तथ्य हैं जो यह सिद्ध करते हैं कि राम मंदिर की भूमि खरीदने के समय बहुत बड़ा घोटाला हुआ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस सारे मुद्दे पर लोगों को सफाई देने की भी मांग की। प्रदर्शन में जसमीत सिंह, अशोक कुमार सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें