फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक अधिकृत कशमीर के विस्थापितो ने तहसीलदार आरएस पुरा को श्रापनपत्र सौंपा

विज्ञापन
पाक अधिकृत कशमीर के विस्थापित सौंपा ज्ञापनपत्र दिखाते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। पाक अधिकृत कश्मीर विस्थापितों ने शनिवार को तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर बस्तियों को नियमित करने की मांग की। ओम प्रकाश खजूरिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि देश के विभाजन के समय विस्थापितों को बस्तियों में रखा गया। 72 वर्ष वीत जाने के बाद भी इन बस्तियों की भूमि को नियमित नहीं किया गया।
विज्ञापन

ओम प्रकाश खजूरिया ने बताया कि पुराने मकानों व दुकानों की मरम्मत करने पर राजस्व विभाग की ओर से पुलिस को सम्मन जारी कर निर्माण कार्य बंद कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को पाक अधिकृत कश्मीर के विस्थापितों को रहने के लिए मुहैया कराई भूमि का मालिकाना हक दिया जाए लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा।
इस अवसर पर अमरीक सिंह, रतन शर्मा, जोगिंद्र सिंह आदि ने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से भवन निर्माण कराए जाने पर पाक अधिकृत कश्मीर के विस्थापितों को परेशान किया जा रहा है। अगर राजस्व विभाग व सरकार का यही रवैया रहा तो आने वाले दिनो में एसडीएम कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें