फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव सतराईयां के लोगों ने एमसी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गांव सतराईया के ग्रामीण व पंच आदि मुख्या मार्ग पर कूडे के ढेर लगाने पर आरएस पुरा नगर पालिका के खिल? - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। गांव सतराईया तक जाने वाली सड़क पर फैली गंदगी को लेकर लोगों ने शुक्रवार को म्यूनिसिपल कमेटी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क किनारे फैली गंदगी को जल्द से जल्द हटाया जाए। नहीं तो वह आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल पंचायत के पंच श्याम सिंह, रोशन सिंह, रघुनाथ सिंह कस्तूरी सिंह अरुण देव सिंह तथा जरनैल सिंह ने कहा कि म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियों की तरफ से गांव सतराईया के मुख्य मार्ग पर गंदगी के ढेेर लगाए जाते हैं। इसके चलते लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। इन दिनों सफाई कर्मी हड़ताल पर हैं आने वाले दिनों में जहां सफाई कर्मचारियों द्वारा कूडा- करकट फेंकना जारी रहा, तो कई बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार म्यूनिसिपल कमेटी के लोगों को अवगत भी कराया गया है, लेकिन बावजूद इसके सफाई कर्मचारियों द्वारा खड़क किनारे लगातार कस्बे के बाजार से निकलने वाला कूड़ा फेंका जाता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ लोगों से कस्बे को साफ सुथरा रखने की अपील की जा रही है। दूसरी तरफ सतराईया से गांव की सड़कों के किनारे गंदगी फैलाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द कूड़ा नहीं हटाया गया तो ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध कर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें