साइंस कॉलेज में चल रही फुटबॉल चैम्पियनशिप में गोल करने की कोशिश करते जेके पुलिस और कठुआ टीम के खि?
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू। जीजीएम साइंस कॉलेज मैदन जम्मू में चल रही वार्षिक फुटबाल प्रतियोगिता-2021 में शुक्रवार को तीन मैच खेले गए। इसमें पहला मैच जेएंडके पुलिस और डीएफए कठुआ के बीच हुआ। इसमें जेएंडके पुलिस टीम ने डीएफए कठुआ की टीम को छह गोल से हरा दिया।
दूसरा मैच डीएफए राजोरी और एससीएफए इलेवन के लिए बीच खेला गया। एससीएफ की टीम ने मैच जीत लिया। तीसरा मैच एनजीआर एफसी और सिटी एफसी के बीच हुआ। एफसी ने सिटी एफसी को तीन गोल से हराया। इस मौके पर पूर्व फुटबाल खिलाड़ी डेविड मसीह मुख्य रूप से मौजूद रहे।